समस्तीपुर:
बिहार के समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां हाईवे पर बस-ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई है। इसमें 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसी के मौत की सूचना खबर लिखने तक नहीं मिली थी। हालांकि एक व्यक्ति के घायल होने की बात कहीं जा रही है। जिसकी तलाशी जारी है। सभी घायलों को दलसिंहसराय, उजियारपुर और मुसरीघरारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाके के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक व्यक्ति लापता
बाराती में शामिल खगड़िया के रवि कुमार का कहना है कि उनके साथ आया एक व्यक्ति लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाशी कर रहे है। संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है वह बस आदि के नीचे दब गए हो।

राहत बचाव कार्य चला रही पुलिस
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बस खगड़िया से बाराती लेकर लौट रही थी। अचानक बरौनी से आ रही मक्का लोड ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत लोगों की मदद की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस राहत बचाव कार्य चला रही है।